हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर तल्ख हुए कांग्रेस के तेवर: आज देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव, प्रीतम सिंह बोले—2027 में जनता करेगी तख्तापलट

खबर शेयर करें -
देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के तेवर बेहद तल्ख हो गए हैं। इस घटनाक्रम और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार (7 सितंबर) को मुख्यमंत्री आवास कूच का आयोजन किया गया है। रविवार को यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास पर तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि आंदोलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता देहरादून में जुट रहे हैं। उन्होंने शुद्धिकरण करने वाले दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराते हुए दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त आ चुकी है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
संविधान के अपमान पर भड़के कांग्रेसी, राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
बैठक के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार और प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एक तरफ हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण की असंवैधानिक घटना पर पुलिस-प्रशासन चुप बैठा है, वहीं दूसरी ओर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आनन-फानन में एफआईआर दर्ज कर दी गई, जो पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण और दुर्भावना से प्रेरित है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि संविधान और सामाजिक न्याय का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस इसके खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। इस रणनीतिक बैठक में प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, राजीव पुंज, रमेश कुमार मंगू और देवेंद्र पाल सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें 👉  जलभराव पर भड़के भाजपा नेता: पीडब्ल्यूडी के एई के साथ कथित मारपीट कर पोती कालिख, वीडियो वायरल होने पर हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  जलभराव पर भड़के भाजपा नेता: पीडब्ल्यूडी के एई के साथ कथित मारपीट कर पोती कालिख, वीडियो वायरल होने पर हड़कंप