कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कैंडल मार्च, भाजपा पर वोटों की चोरी का आरोप

खबर शेयर करें -

देहरादून: राजधानी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ नारे के साथ कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से शुरू होकर घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर समाप्त हुआ। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा पर वोटों की चोरी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया।


 

भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है, ताकि जनता के वोट के अधिकार की चोरी की जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की चोरी को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ संघर्ष करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: महामंत्री पद के दावेदार अमजद खान को मिला व्यापारियों का अनूठा समर्थन; ईद मिलन समारोह में जीत के संकल्प को बताया "ईद की ईदी"

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोटों में हेराफेरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह एक संगठित वोटों की चोरी है। उन्होंने बेंगलुरु सेंट्रल की महादेवपुरा सीट का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे अन्य सीटों पर जीत के बावजूद कांग्रेस को इस सीट पर एक लाख से अधिक वोटों से हार मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाजपा में अब 'लो-रिस्क' राजनीति का दौर: बार-बार मुख्यमंत्री बदलने के सिलसिले पर लगेगा ब्रेक; पुष्कर सिंह धामी ही होंगे आगामी चुनाव का चेहरा

 

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप

 

हरीश रावत ने कहा कि वोटों में हेराफेरी के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं, जिसमें वोटर लिस्ट में गड़बड़ी भी शामिल है। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों को चुनाव आयोग ने मृत घोषित कर नाम हटाए थे, वे सभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आलोक कुमार वर्मा का निजी कारणों से इस्तीफा: PIB ने की पुष्टि; 30 अप्रैल से प्रभावी माना जाएगा त्यागपत्र