कोर्ट में घुसकर गैंगस्टर भू्प्पी राणा को उड़ाने की थी साजिश, जानें कैसे बिश्नोई और बराड़ के शूटर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

दिल्ली पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन से बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के 3 शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गिरफ्तार किए गए शूटरों का नाम सनी, उमंग और कैलाश हैं.

इन्हीं शूटरों ने गैंगस्टर भुप्पी राणा की हत्या की साजिश रची थी. लेकिन पुलिस ने इन तीनों को चंडीगढ़ के सेक्टर 43 स्थित जिला न्यायालय के पास से गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

वकील की ड्रेस में घटना को देने वाले थे अंजाम

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े तीनों शूटर्स वकील की ड्रेस पहनकर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. इसके लिए 2 ड्रेस भी खरीदी गई थी. शूटर्स की ऐसी प्लानिंग थी की एक महिला और एक पुरुष की ड्रेस पहनकर गैंगस्टर भुप्पी राणा की हत्या की जाए. हालांकि इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस को लग गई. जिसके बाद दिल्ली पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद तीनों शूटरों की गिरफ्तार कर लिया गया.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें