एमबीपीजी कॉलेज के बाहर छात्र नेताओं पर हमला करने के मामले में कोर्ट ने पांच लोगों को सात-सात साल की सजा सुनाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: छात्र नेताओं पर हमला करने वाले पांच दोषियों को कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है. दोषियों ने 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया है. मामला 2018 का है. साल 2018 में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के बाहर छात्र नेताओं पर हमले करने के मामले में अपर सत्र द्वितीय हल्द्वानी नसीम अहमद की कोर्ट ने 5 लोगों को दोषी माना है.

शासकीय अधिवक्ता गिरजा पांडे ने बताया कि मामला 1 मार्च 2018 का है, जहां हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के बाहर रात्रि 10 बजे छात्र नेता जगदीश बिष्ट, राहुल धामी और मनिंदर सिंह पर मनीष तिवारी उर्फ मोनू पंडित, सुमित बिष्ट, अरुण सागर, प्रदीप सागर और त्रिलोक सिंह नेगी ने हथियारों और टूटी हुई बोतल से हमला किया था.

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

इस दौरान दोषियों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी थी. हमले में छात्र नेता घायल हो गए थे. इस मामले में जगदीश बिष्ट ने हल्द्वानी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 325, 506 और 308 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश

यह भी पढ़े 👉 पड़ोसी युवक द्वारा किए जा रहे यौन उत्पीड़न से परेशान नाबालिक ने तेजाब पी कर दी अपनी जान

पूरे मामले में 7 लोगों की गवाही और सबूतों के आधार पर न्यायालय ने दोषी पाते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ 7 साल की सजा सुनाया है. वहीं 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. जुर्मान नहीं देने पर 6 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भोगना होगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad