हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र को मिला मालिकाना हक, शासन ने जारी की अधिसूचना

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 35, 36 और 37 के दमुवाढूंगा क्षेत्र के निवासियों को आखिरकार उनकी जमीन का मालिकाना हक मिल गया है। उत्तराखंड शासन के राजस्व अनुभाग-3 ने इस संबंध में अधिसूचना (पत्रांक संख्या 539/x viii/3/ 2025 /2016) जारी कर दी है, जिससे लंबे समय से चल रहा संघर्ष समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने तीन निरीक्षकों के किए तत्काल तबादले

 

राजनीतिक प्रतिक्रिया

 

इस ऐतिहासिक फैसले के बाद पूरे इलाके में जश्न का माहौल है। हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और इसे धामी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं, भाजपा नेताओं ने भी इसे गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: तलाक की बात से बौखलाए पति ने 315 बोर के तमंचे से गोलियों से भूना, आरोपी गिरफ्तार

दूसरी ओर, कांग्रेस ने सरकार पर चुनावी फायदे के लिए देरी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह अधिकार जनता को बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था।


 

जनता को मिली बड़ी राहत

 

इस अधिसूचना से दमुवाढूंगा क्षेत्र के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। मालिकाना हक मिलने के बाद अब उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्र में विकास कार्य और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव बना उपद्रव का अखाड़ा: जगदंबा नगर में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, 5 घायल, कई दुकानों में तोड़फोड़
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad