दरोगा बाबू ने डंपर मालिक से उसका डम्पर जब्त न करने की एवज में कर डाली दो लाख रुपये की मांग, मामला ₹20000 में निपटने पर सी बी आई ने दरोगा और मध्यस्ता करने वाले रेलवे कर्मचारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Inspector Babu demanded two lakh rupees from the dumper owner in lieu of not seizing his dumper, the matter was settled for ₹ 20000 and the CBI arrested the inspector and the mediating railway employee red handed

खबर शेयर करें -

 

‎राजू अनेजा, हल्द्वानी। सीबीआई देहरादून की टीम ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से आरपीएफ के एक दरोगा और मध्यस्थता करने वाले लालकुआं स्टेशन के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के तकनीशियन को गिरफ्तार कर लिया है। दरोगा पर एक डंपर मालिक से दुर्घटना के एक मामले में 20 हजार रुपये लेने का आरोप है। टीम दोनों को अपने साथ देहरादून ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट मीटर अब देगा सुरक्षा की गारंटी: UPCL की नई पहल, अर्थ लीकेज होने पर उपभोक्ताओं के मोबाइल पर तुरंत आएगा SMS अलर्ट

सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गिरफ्तारी के लिए तीन गाड़ियों से रविवार को यहां पहुंची। दोपहर बाद टीम ने तय योजना के अनुसार स्टेशन परिसर में बने गेस्ट हाउस के पास असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरीश और तकनीशियन जसवीर को बुलवाया। वहीं से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि पिछले महीने रेलवे स्टेशन गेट में डंपर से टक्कर मारने के मामले में रिश्वत लेने में यह गिरफ्तारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: मालदेवता में 233 मिमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रदेश भर में 111 मार्ग बंद

सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे के मुताबिक दरोगा ने डंपर मालिक से उसे गिरफ्तार न करने और मुकदमे में उसके वाहन जब्त न करने के लिए दो लाख रुपये मांगे थे। बाद में दरोगा 25 हजार रुपये पर तैयार हो गया। फिर तकनीशियन जसवीर के मध्यस्थता करने पर वह 20 हजार रुपये पर राजी हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश में भारी उछाल: रिकॉर्ड 361 दाखिले के साथ आंकड़ा 2163 पहुंचा, छात्राओं की संख्या सर्वाधिक
Ad