श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की किच्छा इकाई के अध्यक्ष के नाना का स्वर्गवास
यशवंत कुमार, हिमालय प्रहरी संवाददाता किच्छा। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संरक्षक विकास दावडा के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों पत्रकारों ने टीवी 100 के कार्यालय पर एकत्र होकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की किच्छा इकाई के अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव के नाना विध्यांचल यादव का स्वर्गवास होने पर शोक व्यक्त किया।इस दौरान पत्रकारों ने दो मिनट का मौन व्रत रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रर्थना की।
इस मौके पर शोक व्यक्त करने वालो मे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संरक्षक ए ए तन्हा,रंजीत सिंह मानकिया व विकास दावडा,वरिष्ठ पत्रकार राज सक्सेना,पूर्व अध्यक्ष शिवम् शर्मा,महामंत्री विशाल शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विरेंद्र कोरंगा,उपाध्यक्ष प्रसून अग्रवाल,सचिव मो यासीन,प्रवक्ता सुमित बावा, उपसचिव अल्तमश सिराज,सोशल मीडिया मोहन कोरंगा,सदस्य गोपाल सिंह सजवाण, इंदर मेहता, यशवंत प्रियदर्शी, सुदर्शन मुंजाल एवं अन्य पत्रकार मौजूद थे।वही श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की किच्छा इकाई के अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव के नाना विध्यांचल यादव का स्वर्गवास होने पर किच्छा के कई सामजिक व राजनैतिक लोगो ने भी शोक व्यक्त किया।इस मौके पर भाजपा विधायक राजेश शुक्ला,कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह,वरिष्ठ पत्रकार संदीप यादव व धनराज गर्ग,भाजपा नगराध्यक्ष विवेक राय,भाजपा महिला मोर्चा जानकी तिवारी,वरिष्ठ डॉ दर्शन सिंह,पूर्व ग्राम विकास अधिकारी रवि चंद्रा,गणेश उपाध्याय,विवेक दीप सिंह,प्रकाश पंत,विकास यादव,बब्बू मक्कड,दया डसीला,शम्मी कामरा,गुंजन बठला,राधेश्याम अरोरा,शैलजा शर्मा,विनीत मिश्रा,कमल सिंह सोहल,मुकेश राठौर, मनोज पटेल एवं दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें