दुःखद समाचार !गुलरभोज चेयरमैन सतीश चुघ के पिता एवं प्रमुख समाजसेवी रामलाल चुघ का निधन ,क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम यात्रा कल

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,गूलरभोज।गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ के पूजनीय पिता श्री रामलाल चुघ का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। जैसे ही यह दुःखद समाचार क्षेत्र में पहुंचा, गूलरभोज समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हर वर्ग ने एक सज्जन, सरल और संस्कारवान समाजसेवी को खो देने का दर्द महसूस किया।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान

 

स्वर्गीय रामलाल चुघ अपने जीवन में सादगी, सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हमेशा समाज को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया। उनका जाना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गूलरभोज की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

कल निकलेगी अंतिम शव यात्रा

दिवंगत रामलाल चुघ की अंतिम शव यात्रा बुधवार, 11 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे उनके वार्ड नंबर–3, संतोष नगर स्थित आवास से निकाली जाएगी, जो गूलरभोज– शमशान घाट तक जाएगी।
उनके निधन पर क्षेत्र के कई राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक-संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला