लालकुआं के वरिष्ठ श्रमिक नेता धन सिंह घुग्तियाल का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, रानीबाग चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

खबर शेयर करें -
लालकुआं। लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र के वरिष्ठ एवं जनप्रिय श्रमिक नेता धन सिंह घुग्तियाल का अचानक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया। वे लंबे समय से लालकुआं स्थित स्थानीय पेपर मिल में श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले प्रमुख श्रमिक नेता के रूप में सक्रिय रहे। उनके निधन से मिल परिसर और औद्योगिक हलकों में भी भारी शोक देखा जा रहा है।
चित्रशिला घाट पर दी गई अंतिम विदाई, गणमान्य लोगों ने जताया दुख
घोड़ानाला निवासी धन सिंह घुग्तियाल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए रानीबाग स्थित प्रसिद्ध चित्रशिला घाट ले जाया गया, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति बताया है। विभिन्न संगठनों और गणमान्य लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी तहसील में बड़ा हादसा: एसआईआर आपत्ति का निस्तारण कराने पहुंचे 80 वर्षीय बुजुर्ग की सीढ़ियों से गिरकर मौत, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व दर्जा मंत्री और वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता तारादत्त पांडे का निधन: 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर