भवाली हल्द्वानी मार्ग में वीर भट्टी पुल के समीप आया मलबा, बाल बाल बचे यात्री, देखे एक्सक्लूसिव वीडियो

भवाली: हल्द्वानी से भवाली मोटर मार्ग में वीरभट्टी के पास पहाड़ी से मलबा सड़क और पुल के ऊपर आ गिरा। इस इस दौरान राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई वाहन व यतेई मलबे की चपेट में नहीं आया। लेकिन यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे- https://youtu.be/eb-NjrY-hVM
प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार की शाम को भवाली-हल्द्वानी मोटर मार्ग में वीरभट्टी पुल के समीप पहाड़ी से भारी मलबा सड़क में आ गया। पहाड़ी से मलबा गिरता देख यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। चालकों ने बमुश्किल अपने वाहनों को पीछे कर यात्रियों की जान बचाई। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। इस दौरान सड़क पर मलबा आने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को वापस भिजवाया। एनएच अधिशासी अभियंता ने बताया कि भारी मलबा सड़क और पुल के कुछ हिस्से में आया है। जबकि पुल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी तैनात कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पहाड़ी से मलबा लगातार गिर रहा था। एनएच के अधिकारियों का कहना है कि जल्द मलबा हटाकर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की 2020 – 21 की वार्षिक परीक्षा 8 सितंबर से, देखे समय सारणी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

