उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की 2020 – 21 की वार्षिक परीक्षा 8 सितंबर से, देखे समय सारणी

देहरादून: आठ सितंबर से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) सत्र 2020-21 की वार्षिक परिक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। यूओए द्वारा परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2020 – 21 की वार्षिक परीक्षा समय सारणी जारी कर दी गई है। गुरुवार को कुलपति प्रो0 ओपीएस नेगी ने परीक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि 8 से 29 सितंबर तक चलने वाली परीक्षा की समय सारणी को परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षाएं 8 से 29 सितंबर तक चलेंगी। जबकि परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पहले परीक्षार्थी प्रवेश पत्र को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इधर परीक्षा नियंत्रक प्रो0 पीडी पंत ने बताया कि पीजी डिप्लोमा, स्नातक-स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर व अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी ही भाग लेंगे। दो घंटे के अंकपत्र में परीक्षाएं ओएमआर शीट पर कराई जाएंगी। स्नातक स्तर पर प्रत्येक विषयों के दो – दो प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएंगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

