नैनीताल में 21 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, रेड अलर्ट के कारण फैसला

खबर शेयर करें -

नैनीताल, 20 जुलाई 2025: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 21 जुलाई 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके मद्देनजर “रेड अलर्ट” जारी किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'हल्द्वानी सुपर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट' में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल: बोले— "नशे के खिलाफ खेल ही सबसे बड़ा हथियार"

इसलिए, जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 21 जुलाई 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 5 उपनिरीक्षकों और 61 सिपाहियों के किए तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में गूंजी नर्सिंग महापंचायत की आवाज: वर्षवार भर्ती और 2500 पदों पर बहाली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

 

सुरक्षित रहें!

 

Ad