18 साल या उससे ज्यादा की उम्र के लोगों का मुफ्त टीकाकरण कराने का फैसला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक मई से तीरथ सिंह रावत सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि आगामी एक मई से 18 साल और  उससे ज्याद की उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका मुफ्त लगाया जाएगा। इसके लिए प्राइवेट अस्पतालों से भी बात की जाएगी। इसमें 50 लाख प्रदेशवासी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने 18 साल या उससे ज्यादा की उम्र के लोगों का मुफ्त टीकाकरण कराने का फैसला किया है। राज्य सरकार टीकाकरण कार्यक्रम को अपने संसाधनों से आगे बढ़ाएगी.” इस मौके पर मंत्रिमंडल ने 18 साल और उससे ज्यादा की उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने की इजाज़त देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला ट्रेवल एजेंसी संचालक गिरफ्तार; कार्यालय से 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल बरामद

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेश के करीब 50 लाख प्रदेशवासी इससे लाभान्वित होंगे। इसमें 400 करोड़ का संभावित खर्च आएगा, जिसे राज्य सरकार वहन करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  19 गवाहों की गवाही भी नहीं दिला सकी सजा, हत्या के मुकदमे में बहू मानसी दोषमुक्त

यह भी पढ़े – बेटे ने लिया 15 लाख का कर्जा, तगादा से परेशान पिता ने खुद को मारी गोली 

 

यह भी पढ़ें 👉  पेट्रोल पंप की कार्ड स्वैप मशीन से साइबर ठगी की रकम का खेल! दो प्रतिशत कमीशन पर बदलते थे ठगी के पैसे, तीन पर मुकदमा