देहरादून, भाजपा दावेदारों की पहली सूची पर आज लग सकती है मोहर
देहरादून: भाजपा कोर ग्रुप व प्रदेश संसदीय समिति प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी चियन के लिए शनिवार को मंथन करेगी। जिसमे दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा ।

विधानसभा की 27 सीटें ऐसी हैं जिनमें प्रत्याशियों के टिकट लगभग तय हैं और पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड से उनके नाम का केवल औपचारिक एलान होना बाकी है । इसके अलावा कुछ सीटें ऐसी भी हैं जिनके पैनल में एक एक ही नाम है। शनिवार को प्रांतीय मुख्यालय में होने वाली बैठक में दावेदारों के नामो पर विचार विमर्श किया जायेगा।
आज इन नामो पर लग सकती है मोहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज , बंशीधर भगत , अरविंद पांडेय , गणेश जोशी व डा घन सिंह रावत , विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल , पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सुबोध उनियाल , डा हरक सिंह रावत , स्वामी यतीश्वरानंद , बिशन सिंह चुफाल , रेखा आर्य , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक , विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान , विधायक मुन्ना सिंह चौहान , उमेश शर्मा काऊ , विनोद चमोली , चंदन रामदास , सौरभ बहुगुणा , राजेश शुक्ला , कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन , महेश जीना , चंद्रा पंत , डा प्रेम सिंह के अलावा कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रीतम पंवार व पूर्व विधायक राजकुमार ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

