
राजू अनेजा,हल्द्वानी। आपातकालीन सेवा डायल 112 पर फायरिंग की झूठी सूचना देना एक युवक को महंगा पड़ गया। थाना मुखानी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त रुख अपनाया और कॉलर के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का चालान किया।
पुलिस के अनुसार 10 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे मल्ला फतेहपुर ऊंचापुल निवासी तुषार कबड़वाल ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि कुछ लोग उसके साथ मारपीट की कोशिश कर रहे हैं और फायरिंग भी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी ने तत्काल रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक सूरज सिंह और पीसीआर टीम को मौके पर रवाना किया।
पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां फायरिंग जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। जांच में स्पष्ट हुआ कि मामला केवल आपसी कहासुनी और झगड़े तक सीमित था। फायरिंग की सूचना पूरी तरह निराधार निकली।
झूठी सूचना देकर पुलिस संसाधनों को गुमराह करने पर पुलिस ने युवक को थाने लाकर पुलिस एक्ट के तहत ₹5000 का जुर्माना वसूला।
पुलिस ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फर्जी कॉल से न केवल पुलिस बल का समय और संसाधन बर्बाद होते हैं, बल्कि वास्तविक आपात स्थिति में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचने में भी देरी हो सकती है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ताजा खबर
- लालकुआं विधानसभा: दिग्गजों की विरासत, मजबूत दावेदारों की कतार और ‘हॉट सीट’ का बढ़ता सियासी तापमान
- कालाढूंगी रोड पर पिकअप और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत; चकलुवा निवासी भावना रावत की मौत, सहेली गंभीर
- प्रधानमंत्री मोदी का देहरादून में ‘पहाड़ी’ अवतार: गढ़वाली-कुमाऊंनी में अभिवादन, सिर पर ब्रह्मकमल टोपी और 28 मिनट का यादगार संबोधन
- हल्दूचौड़ में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- बिंदुखत्ता में नाबालिग से अभद्रता का विरोध करने पर परिजनों को पीटा; युवक पर छेड़खानी और पैसे छीनने का आरोप
- लकड़ी चोरी का विरोध करने पर वन अधिकारी और उनके पिता पर हमला; दबंगों ने सिर पर मारी लाठी, 5 के खिलाफ FIR दर्ज
- उत्तराखंड में ‘ब्रांड मोदी’ का चुनावी शंखनाद: हैट्रिक के संकल्प के साथ देहरादून में हुंकार; विकास, पर्यावरण और ‘धामी-केमिस्ट्री’ पर रहेगा जोर
- उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप, देहरादून का पारा 33°C पार; 16 अप्रैल से पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार
- बाल विवाह की शिकार 14 वर्षीय किशोरी बनी माँ; कथित पति पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज
- राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए दीपक बाली का मास्टर प्लान: शहरभर में लगेंगे इंडिया मार्का हैंडपंप और ठंडे पानी के वाटर कूलर

