वृंदावन में दर्दनाक हादसा: जुगल घाट पर यमुना में डूबे अग्निवीर हर्ष बिष्ट का शव बरामद, परिवार में छाया मातम

वृंदावन/अल्मोड़ा। धार्मिक नगरी वृंदावन में राधाष्टमी के पावन पर्व पर दर्शन करने आए उत्तराखंड के एक अग्निवीर जवान की यमुना में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी 19 वर्षीय हर्ष बिष्ट अपनी दो बहनों बबिता, भारती और चचेरे भाई के साथ वृंदावन आए थे। रविवार को जुगल घाट पर स्नान के दौरान हर्ष गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया और सोमवार सुबह जुगल घाट से ही उनका शव बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
3 घंटे बाद शुरू हुआ था रेस्क्यू, सोमवार सुबह गहरी मिट्टी से निकाला गया शव
घटना के अनुसार, स्नान के दौरान हर्ष के गहरे पानी में समा जाने पर स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घटना के करीब तीन घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने स्पीड बोट से जुगल घाट से लेकर पानीगांव पुल तक गहन तलाश अभियान चलाया। रविवार देर शाम अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया था। सोमवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जुगल घाट के पास ही गहरी मिट्टी में फंसा हर्ष का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

