व्यापारी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर लगाया मौत को गले

खबर शेयर करें -

हरिद्वार  : कोरोना संकट लेकर प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लगाया है, जो अब 8 जून तक बढ़ा दिया गया है. ऐसे में हरिद्वार के व्यापारियों का रोजगार चौपट हो गया है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते आम जनता के साथ ही समाज के सभी वर्गो पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। किसान हो या व्यवसायी या नौकरी पेशा कोरोना के चलते सभी परेशान हैं। जिसका प्रमुख कारण आर्थिक तंगी माना जाता है। ऐसा ही एक मामला यहां उत्तराखंड जनपद के हरिद्वार से सामने आया है, यहां एक व्यापारी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी को सुरक्षित सड़क पार कराने के बाद जेसीबी की चपेट में आई मां; 29 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत, चालक फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार फेरुपुर निवासी दीपक कुमार नाम का व्यापारी ज्वालापुर में दवा की दुकान चलाता है। बुधवार देर रात तक जब वो घर नहीं पहुँचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इसी बीच व्यापारी का शव रानीपुर झाल के पास उसकी अपनी कार से मिला।
यह नही पढें 👉 तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई बहन को रौंदा, घटना में भाई की मौत बहन गंभीर रूप से घायल
घटनाक्रम के मुताबिक़ दीपक ने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन परिजनों के अनुसार वो पिछले कुछ समय से आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। इधर पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  किशनपुर गौलापार में श्री राम कथा: भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने व्यास पीठ पर पहुंचकर कथा वाचक आचार्य दीपक मिश्रा से लिया आशीर्वाद
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में होमस्टे संचालक की बेटी से छेड़खानी के आरोप में दो सिपाहियों की पिटाई; आक्रोशित जनता ने किया चौकी का घेराव, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश