खौफनाक खबर : महिला ने अपने प्रेमी की मदद से अधेड़ के प्राइवेट पार्ट को काटा

खबर शेयर करें -

मुजफ्फरपुर: यूपी के मुजफ्फरनगर से हैरान कर देने वाली खौफनाक खबर सामने आ रही है, एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से एक अधेड़ के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। पीड़ित हरिंदर मांझी को गंभीर हालत में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। वहां भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की सूचना मिलने पर एएसआइ मौके पर पहुंचे और आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि आरोपित का साथ देने वाला युवक वहां से भागने में सफल रहा।
यह भी पढ़ें 👉 प्रदेश में मौसम विभाग ने 17 मई को ऑरेंज तथा 18 व 19 मई का रेड अलर्ट किया जारी
साहेबगंज में हनीट्रैप का एक अलग मामला सामने आया है। दरअसल, यहां के विशुनपुर पट्टी मुशहर टोला रेलवे लाइन के पास पीड़ित हरिंदर मांझी ने एक महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उस महिला को राजफाश होने की चिंता सताने लगी। बदनामी से बचने के लिए उसने एक साजिश रची। पहले प्यार भरी बातें करते हुए उस अधेड़ को यह बात किसी को नहीं कहने के लिए कहा। प्यार भरी बातें कीं। उसे पूरी तरह से भराेसे में लिया।
जब उसे लग गया कि इसको किसी भी प्रकार का शक नहीं है तो उसे अपने पास बुलाया। वह ज्योंही उसके पास पहुंचा महिला ने प्रेमी की मदद से उसके प्राइवेट पार्ट को हंसिया से काट दी। इसके बाद वहां से भाग गए। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला के बारे में कहा जा रहा है कि उसने दो शादियां कर रखी है, लेकिन ससुराल नहीं जाती है। मायके में ही रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार