घरेलू क्लेश के चलते पत्नी का दुपट्टे से गला घोंटकर पति हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर ।घरेलू कलह में पति पर पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।बताया जा रहा है शुक्रवार रात कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर बक्सौरा में हरिशंकर का 44 वर्षीय पत्नी मुनेश देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इसके बाद उसने दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया। घर में मौजूद बेटी ने मामले की जानकारी ताऊ व ताई को दी। उसके बाद परिजन मुनेश को निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका मुनेश के बेटे अभिनव ने बताया पिता का परिवार से कोई लगाव नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के कटाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन: उपजिलाधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन, स्थायी तटबंध और मुआवजे की मांग

वह आए दिन मां व बहन संगीता से लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे। इसके चलते बीते कई वर्ष से वह गांव बरखेड़ा पांडे स्थित मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा है। बेटी ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग आठ बजे जब उसने मम्मी व पापा के बीच चीख-पुकार सुनी। वह नीचे आई, तो देखा पापा मम्मी के गले में दुपट्टा बांधकर कमरे में खींचकर ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर बिंदुखत्ता में हुंकार: राजस्व गांव और गौला तटबंध की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू

सीओ काशीपुर, दीपक सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। बताया कि पोस्टमार्टम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई है। कहना था कि बच्चे पिता पर आरोप लगा रहे हैं और आरोपी फरार है। सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad