हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: डंपर ने शिक्षिका को कुचला, उपचार के दौरान मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बरेली रोड पर मंडी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक निजी स्कूल की शिक्षिका हेमा पंत (49) की मौत हो गई। तीनपानी निवासी शिक्षिका को एक अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया था, जिसके बाद शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से उनके परिवार में मातम छा गया है।


 

कैसे हुआ हादसा?

 

यह भी पढ़ें 👉  बाली की पैरवी पर धामी ने दिखाई दरियादिली, पूरे उत्तराखंड के व्यापारियों को 150% से 15% शुल्क की बड़ी राहत!

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के तीनपानी निवासी हरीश पंत की पत्नी हेमा पंत गौजाजाली के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। बृहस्पतिवार सुबह वह अपनी स्कूटी से गोल्डी विहार निवासी पुष्पा मेहरा के साथ स्कूल जा रही थीं।

हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मंडी के पास अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई। हेमा स्कूटी से गिर गईं और पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर के पहिये के नीचे आ गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल

 

अस्पताल में तोड़ा दम

 

हादसे में गंभीर रूप से घायल हेमा को पुलिस ने तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्कूटी चला रहीं पुष्पा मेहरा को भी चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

फिलहाल, परिजनों ने पुलिस को इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।

Ad