राजू अनेजा,काशीपुर/देहरादून ।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि भाजपा सरकार फिर ई डी के सहारे कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बदले की राजनीति से प्रेरित चार्जशीट दायर कर रही है। पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा कि ई डी मनी लांड्रिंग के चार्ज एक ऐसे केस में लगा रही है जहाँ पर एक पैसे का भी कोई लेनदेन नहीं हुआ,कोई प्रॉपर्टी ट्रांसफर नहीं हुई, किसी की कोई आमदनी नहीं होगी, कोई डिविडेंड नहीं होगा – क्योंकि यह संविधान के सेक्शन 25 की एक नोट फॉर प्रॉफिट कंपनी का मामला है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि पूर्व में भी केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे ई डी सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है । आगामी गुजरात और बिहार विधानसभा के चुनाव में अपनी हार को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस के नेताओं का नेताओं का मानसिक उत्पीडन कर रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की हिटलर शाही और तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।
ताजा खबर
- रानीखेत: तितालीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत; मोबाइल की घंटी बजने से हुई एक मृतक की पहचान
- लोहाघाट: मानाढुंगा गांव में गोशाला के भीतर भैंस के पास आराम से बैठ गया गुलदार; 2 घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
- हल्द्वानी: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड ₹3.57 करोड़ का वसूला जुर्माना; ANPR कैमरों से पैनी नजर
- मोहन के क्षेत्र की समस्याएं लेकर धामी दरबार पहुंचे दुम्का ! मौजूदा विधायक के कामकाज से असंतोष या जनता की पैरवी? दुम्का की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी चर्चा
- उत्तराखंड: केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं ने पकड़ी रफ्तार; केदारनाथ रूट का ‘लिडार सर्वे’ पूरा, जून 2026 में अलाइनमेंट पर लगेगी फाइनल मुहर
- टनकपुर: शारदा नदी में नहाते समय डूबे दो सगे भाई-बहन जैसे दोस्त; खाना खाने के बाद नदी में उतरे थे 4 साथी, 2 ने तैरकर बचाई जान
- रुद्रपुर: सत्र के बीच में निजी स्कूल बंद करने के फैसले पर भड़के अभिभावक; परिसर में भारी हंगामा, बाउंसरों को खदेड़ा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
- लालकुआं: विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने क्षेत्र को दी ₹4.98 करोड़ की सड़कों की सौगात; कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास
- घर वापसी के बाद बाली हाउस पहुंचे गूलरभोज चेयरमैन सतीश चुघ , महापौर दीपक बाली से लिया आशीर्वाद
- चुनावी मोड़ में लालकुआं: नंदन दुर्गापाल ने पेश किया क्षेत्र के विकास का विज़न, जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ से दावेदारी मजबूत

