2 भैंस, 1 बछड़ा और… 1965 की चोरी के आरोप में 78 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, पढ़ें हैरान कर देने वाला मामला

खबर शेयर करें -

कर्नाटक और महाराष्ट्र बॉर्डर पर एक जिला है बीदर. यहां एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने यहां एक 78 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है. बुजुर्ग को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

दिलचस्प यह है कि बुजुर्ग ने यह चोरी हाल फिलहाल में नहीं की है. बुजुर्ग ने यह चोरी साल 1965 में की थी.

TOI के अनुसार महाराष्ट्र के उदगीर के गणपति विट्ठल वागोर साल 1965 में महज 20 साल के थे जब उन्हें बीदर के मेहकर गांव से दो भैंस और एक बछड़े की चोरी के मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया था. अब 78 साल के विट्ठल को स्थानीय पुलिस के ठंडे बस्ते में जा चुके केस के तहत मंगलवार को गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

25 अप्रैल 1965 में हुई थी चोरी

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि यह मामला काफी पुराना था. बीदर जिला महाराष्ट्र की सीमा से सटा हुआ है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह अंतर-राज्यीय अपराध के लिए अनुकूल स्थितियां पैदा करता है. पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के लातूर जिले के तकलगांव गांव के रहने वाले गणपति विट्ठल ने 25 अप्रैल 1965 को चोरी की थी. चोरी बीदर जिले के भालकी तालुक में स्थित मेहकर गांव में हुई थी.

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

विट्ठल के साथ सह-अभियुक्त, कृष्ण चंदर, जो साल 1965 में 30 वर्ष के थे, गिरफ्तारी से बच गए. साल 2006 में उनकी मृत्यु हो गई. बीदर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कथित भैंस चोर विट्ठल वर्षों से पुलिस के साथ बिल्ली और चूहे का खेल खेल रहे थे. एसपी ने कहा, ‘उसे (विट्ठल) गिरफ्तार किया गया था और पहले अदालत में पेश किया गया था, जमानत पर रिहा होने पर वह फरार हो गया… लेकिन एक खुला वारंट लागू था.’ पुलिस उसे बीते एक साल से ढूंढ रही थी.

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के लातूर जिले के कुर्की गांव से भैंसों और बछड़े का तुरंत पता लगा लिया गया और उन्हें उनके मालिक मुरलीधर मणिकराव कुलकर्णी को सौंप दिया गया. पुलिस के मुताबिक, कुलकर्णी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. पुलिस ने कहा कि विट्ठल को जमानत मिलने की उम्मीद है, खासकर उनकी उम्र को देखते हुए.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad