एलोर इन रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट! काशीपुर में शुरू हुआ स्वाद और सुकून का नया ठिकाना, लाइट म्यूजिक की मधुर धुनों के बीच लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे शहरवासी

खबर शेयर करें -

एलोर इन रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, बाबा गुरदेव सिंह जी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और महापौर दीपक बाली ने किया उद्घाटन

राजू अनेजा,काशीपुर। रामनगर रोड स्थित केला मोड़, बीकानेरवाला के पीछे बुधवार को शहरवासियों को मनोरंजन, स्वाद और बेहतरीन आतिथ्य का नया ठिकाना मिल गया। यहां आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एलोर इन रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन के साथ ही यह प्रतिष्ठान काशीपुर के खानपान और पारिवारिक आयोजनों के क्षेत्र में एक नए विकल्प के रूप में सामने आया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजपुरा धाम के बाबा गुरदेव सिंह जी (भगत जी) रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और नगर निगम महापौर दीपक बाली की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। तीनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। बाबा गुरदेव सिंह जी ने संचालक परिवार को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  स्टोन क्रशर कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर 7 करोड़ की वसूली का सनसनीखेज मामला; नशीला प्रसाद खिलाकर बनाए आपत्तिजनक वीडियो, 5 करोड़ नकद और 2 करोड़ के 4 प्लॉट हड़पे, 7 पर मुकदमा दर्ज

इस मौके पर बाबा गुरदेव सिंह जी ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे काशीपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऐसे स्वच्छ और पारिवारिक प्रतिष्ठानों की आवश्यकता है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि इस तरह के नए प्रतिष्ठानों से शहर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय व्यापार एवं आतिथ्य क्षेत्र को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

महापौर दीपक बाली ने संचालक परिवार को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए प्रतिष्ठानों का खुलना शहर के बदलते स्वरूप और विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

 

लाइट म्यूजिक, लजीज जायके और परिवार के साथ सुकून के पल

एलोर इन की खासियत इसके आधुनिक कमरे, फैमिली रेस्टोरेंट और पार्टी हॉल हैं। यहां आने वाले लोग स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजनों के साथ लाइट म्यूजिक के बीच खुशनुमा माहौल का आनंद उठा सकेंगे। परिवार के साथ भोजन करना हो, दोस्तों के साथ शाम बितानी हो या कोई खास पारिवारिक समारोह आयोजित करना हो, इसके लिए यहां विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नहीं थम रहा मिलावटी खोये-पनीर का कारोबार! खाद्य विभाग की निगरानी पर उठे सवाल, प्रशासन की चुप्पी से जनता की सेहत खतरे में!

संचालक अमरीक सिंह सेठी, दिलप्रीत सिंह सेठी, हरप्रीत सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह चंडोक, जसपाल सिंह चड्ढा, परमजीत सिंह चंडोक एवं कंवनराज सिंह सेठी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं, स्वादिष्ट भोजन और यादगार आतिथ्य उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

 

समारोह में उमड़ी गणमान्य लोगों की भीड़

शुभारंभ समारोह में दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान, दर्जा राज्य मंत्री मंजीत राजू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व संगठन महामंत्री भाजपा संजय बंसल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, सृष्टि आहूजा बंसल, भाजपा जिला महामंत्री सुशील कुमार शर्मा, अनिल डावर, प्रतीक अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, पुष्प अग्रवाल, प्रमुख उद्योगपति देवेंद्र जिंदल, डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, अश्विनी छाबड़ा, राम मेहरोत्रा, संतोष मेहरोत्रा, भाजपा नेता गौरव शर्मा, पार्षद विजय बॉबी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की मुहिम को मिला नया सारथी! नवनियुक्त नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने संभाली कमान,महापौर दीपक बाली के विजन को मिलेगी नई गति

अंत में संचालक परिवार ने सभी अतिथियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।