Ertiga की कीमतों में भारी कमी, यहां जानें सभी मॉडल्स की एक्सशोरूम कीमत
मारूति सुजुकी ने अपनी बेस्ट सेलिंग कार Maruti Suzuki Ertiga का फेसलिफ्ट मॉडल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में काफी सारे चेंजेज किए गइ हैं और इस कार को पहले से ज्यादा स्पेसियस, कम्फर्टेबल और सेफ बनाया गया है। यहीं नहीं, नई Maruti Ertiga को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ-साथ CNG वेरिएंट में भी लॉन्च किया गया है ताकि आप पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की चिंता से बेफिक्र रहें।

मारूति की इस नई कार के एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी काफी बदलाव किए गए हैं। सीटों पर लेदर अपहोलस्ट्री का प्रयोग किया गया है, बाहर भी मैटेलिक लुक देकर Maruti Suzuki Ertiga के दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा शानदार बनाए गए हैं। कार की माइलेज भी पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं। कार का पेट्रोल मॉडल भी लगभग 30 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज दे रहा है जबकि सीएनजी मॉडल 35 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज दे रहा है। मारूति सुजुकी ने Maruti Suzuki Ertiga के कुल 9 वेरिएंट लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत यहां पर दी जा रही है।
Maruti Suxuki Ertiga के सभी 9 वेरिएंट्स की ये है कीमत
Maruti Suzuki Ertiga Smart Hybrid LXI 1.5 लीटर 5-MT की एक्सशोरूम कीमत 8.35 लाख रुपए निर्धारित की गई है।
Maruti Suzuki Ertiga Smart Hybrid VXI 1.5 लीटर 5-MT के टॉप वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 9.49 लाख रुपए रखी गई है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा VXI CNG 1.5 लीटर 5-MT वेरिएंट की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 10.44 लाख रुपए है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा Smart Hybrid ZXI 1.5 लीटर 5-MT वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 10.59 लाख रुपए रखी गई है।
Maruti Suzuki Ertiga Smart Hybrid VXI 1.5 लीटर 6-AT मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए से स्टार्ट हो रही है, फीचर्स के आधार पर प्राइस ज्यादा हो सकती है।
Maruti Suzuki Ertiga Smart Hybrid ZXI+ 1.5 लीटर 5-MT मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 11.29 रुपए लाख है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा ZXI CNG 1.5L 5MT 1.5 लीटर 5-MT वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत लगभग 11.54 रुपए लाख है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा Smart Hybrid ZXI 1.5 लीटर 6-AT मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 12.09 लाख रुपए है।
Maruti Suzuki Ertiga Smart Hybrid ZXI+ 1.5 लीटर 6-AT मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 12.79 लाख रुपए निर्धारित की गई है।


