जेल में बंद माफिया अतीक के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज, रंगदारी और हमला करने का आरोप

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के अली की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दरअसल प्रयागराज की नैनी जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली के खिलाफ रंगदारी और हमला कराए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है।

यह एफआईआर प्रयागराज के करेली थाने में दर्ज कराई गई है.

दरअसल करेली इलाके के रहने वाले किसान मोहम्मद अफजाल ने अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. अफजाल का आरोप है कि 7 अगस्त के दिन उस पर और उसके भतीजे पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला किया था. अफजाल के अनुसार उनके साथ मारपीट करने वालों ने कहा कि जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और असाद कालिया को 30 लाख रुपए की रंगदारी दो या फिर अपना प्लाट उनके नाम कर दो. ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

कई धाराओं में दर्ज हुआ केस

अफजाल का कहना है कि उन्हें इन सभी बदमाशों से जान का खतरा है. अफजाल ने करेली पुलिस थाने में अतीक अहमद के बेटे अली के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की कोशिश किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. फिलहाल अली पर आईपीसी की धारा 447, 341, 307, 386, 323, 504, 506 और 120 B के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई हैं.

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

पहले भी दर्ज हुए ऐसे ही केस

बता दें कि हाल ही में अतीक अहमद के जेल में बंद दो बड़े बेटों का एक और मामले में ज्यूडिशियल रिमांड बनवाया गया था. जिस दौरान लखनऊ जेल में बंद मोहम्मद उमर और प्रयागराज जेल में बंद दूसरे बेटे अली अहमद की ज्यूडिशियल रिमांड मंजूर हुई थी. उमर और अली के खिलाफ अपहरण और रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ था. माफिया घोषित किए गए पिता अतीक अहमद की हत्या के बाद करीबी बिल्डर ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था.