दुल्हन की जगह लाश लेकर पुहंची बारात तो सास गश खाकर गिर पड़ी, भीषण हादसे में दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत

When the wedding procession arrived with a dead body instead of the bride, the mother-in-law fainted and fell down, five people including the bride died in the horrific accident

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा।जयपुर के पास बुधवार को सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों में नवविवाहित दुल्हन भी शामिल है। रायसर के थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह लगभग सवा छह बजे रायसर इलाके में भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर हुआ जब एक ट्रक और जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ एसएसबी कैंप की बैरक में बुखारी फटने से भीषण आग: 60 जवानों ने भागकर बचाई जान; ITBP और ग्रामीणों ने पाया काबू

उन्होंने बताया कि बड़ी जीप (तूफान) में बाराती सवार थे जो मध्य प्रदेश से लौट रहे थे। हादसे में दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी फैक्ट्री हादसा: जांच करने पहुंची राजस्व टीम, बंद मिली फैक्ट्री; एक महिला मजदूर की मौत, तीन गंभीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के कटाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन: उपजिलाधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन, स्थायी तटबंध और मुआवजे की मांग