लालकुआं: खुरपिया फार्म में गुलदार दिखने से हड़कंप, वन विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बेरीपडाव स्थित खुरपिया फार्म क्षेत्र में मंगलवार देर शाम गुलदार देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। एक ग्रामीण ने गुलदार को देखने का दावा किया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर तलाशी अभियान चलाया, हालांकि गुलदार का कोई पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई पर चलाई गोली, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती, आरोपी प्रधान पति फरार

 

ग्रामीणों के साथ वन विभाग ने चलाया तलाशी अभियान

 

खड़कपुर निवासी रज्जी बिष्ट ने बताया कि वह बुधवार की शाम अपने घर आ रहे थे, तभी उन्हें खुरपिया फार्म के पास गुलदार दिखाई दिया, जिससे वे डर गए और वहाँ से भाग गए। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन अधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरे इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया। काफी देर तक चले तलाशी अभियान के बाद भी गुलदार दिखाई नहीं दिया। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, 47 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत, चालक फरार
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  खनन और वन विभाग की अनूठी पहल: रामनगर की 22 हेक्टेयर वन भूमि में होगी 'संजीवनी वन' की स्थापना, मुख्यमंत्री की नीति से ₹1200 करोड़ से अधिक का राजस्व

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें