पंतनगर : 117वें अखिल भारतीय किसान मेला का पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में आज 117वें अखिल भारतीय किसान मेले का उद्घाटन हुआ है. मेले का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी ने किया. इसी बीच सासंद अजय भट्ट भी मुख्य रुप से मौजूद रहे. चार दिनों तक चलने वाले मेले में देश-विदेश के 30000 किसान शामिल हुए. पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय हर साल किसानों के लिए रबी और खरीफ की बुआई से पहले किसान मेले का आयोजन करता आ रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में स्थापित हुआ विश्व का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग: 5211 किलो वजनी पारदेश्वर महादेव की हुई प्राण प्रतिष्ठा; लिम्का और एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

117वें अखिल भारतीय किसान मेले का उद्घाटन करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने किसानों और विश्विद्यालय की छात्राओं से बातचीत भी की. साथ ही उन्होंने गांधी हॉल के पास बनाए गए पंडाल में किसानों को संबोधित भी किया.

पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय है. देश को पहली हरित क्रांति भी इसी विश्वविद्यालय से मिली है. आज भी विश्वविद्यालय कृषि से संबंधित सभी फील्ड में बेहतर काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  भरोसे की कार लेकर 2 साल से गायब परिचित; BMW से काटे 19 ट्रैफिक चालान, ₹70 हजार के जुर्माने के बाद एसएसपी से गुहार

चार दिनों तक चलने वाले मेले में देश के कई राज्यों सहित पड़ोसी मुल्क नेपाल के किसान भी शिरकत करेंगे. इस बार विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा मेले में बेमौसमी धान की खेती के विकल्प की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा किसानों के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के गुर भी सिखाए जाएंगे. साथ ही किसानों के लिए उन्नत बीज, कृषि में प्रयुक्त आधुनिक यंत्र, फूल, फल, सब्जियों के पौधों के लगभग 350 स्टॉल लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: मॉर्निंग वॉक पर गए बुजुर्ग को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर सिर के बल गिरने से दर्दनाक मौत
Ad