राजू अनेजा,काशीपुर ।सरकार द्वारा ठोस श्रमिक नीति न बनाए जाने के कारण आज उत्तराखंड से पलायन बड़ा है, मजदूरों को उनका पर्याप्त हक नहीं मिल पा रहा। उक्त विचार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने इंडस्ट्रियल एस्टेट में आयोजित “मजदूर दिवस” पर बोलते हुए व्यक्त किए। श्री सरस्वती ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री पं. नारायण दत्त तिवारी के द्वारा उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए 70% का अध्यादेश जारी किया गया था, लेकिन मजबूत श्रमिक और रोजगार नीति न होने के कारण स्थानीय उद्योगों में स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा हो रही है, जो श्रमिक आज काम कर रहे हैं वह शोषण का शिकार है । कई इंडस्ट्री में दो से तीन माह में केवल एक बार वेतन प्राप्त होता है। श्रमिकों की स्वास्थ्य सेवाएं लचर है, पीएफ_ईएसआई जैसी सुविधाएं इंडस्ट्रीयो में केवल कागजों पर चल रही हैं। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि शिक्षित बेरोजगार आज अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं। राज्य सरकार को चाहिए की ठोस श्रमिक नीति बनाकर उद्योगों में 70% का अध्यादेश जारी करते हुए श्रमिकों के हित के लिए सही कार्य करें। जिससे कि उनके हक हकुको को का हनन न हो सके।
ताजा खबर
- पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, खुद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
- तल्ली बमौरी की शक्तिनगर कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर फूटा आक्रोश, बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर मकान मालिक का चालान
- 23 सितंबर को शरद विषुव: आज से छोटी होने लगेंगी रातें और दिन होंगे लंबे, खगोल वैज्ञानिक ने बताई मौसम परिवर्तन की वजह
- मामा के घर आई दो वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में छाया मातम
- ‘स्कूल ठीक करो अभियान’: सीजेपी ने 826 प्राथमिक स्कूल बंद होने पर सरकार से मांगा जवाब, 10 दिन का अल्टीमेटम
- राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— ‘सनातन का अपमान और एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से आहत है पूरा उत्तराखंड’
- गले में अजगर डालकर घूमते युवक का वीडियो वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच; जिला अस्पताल में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
- पुल से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; पुलिस जांच में जुटी
- तुलसी देवी हत्याकांड: वारदात के बाद सिमलचौरा के जंगलों में छिपा आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार, गांव में पसरा मातम
- हरीश रावत के रोड शो पर भाजपा का तंज: बोली— ‘कांग्रेस में चल रहा वर्चस्व का खेल, शक्ति प्रदर्शन से किसे संदेश दे रहे पूर्व सीएम’

