हल्द्वानी : पति को ज्यादा शराब पीने से मना किया तो पति ने दो दोस्तों समेत पत्नी के साथ कर दिया यह काम..

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: पत्नी से बदला लेने के लिए पति ने सारी हदें पार कर दी और पत्नी के कमरे में अपने दो दोस्तों के लेकर घु गया. इस दौरान आरोपी पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी पर जानलेवा हमला किया. इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, ये पूरा मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी का है.

पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके दो दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया. पुलिस के मुताबिक तीनपानी चौराहा हल्द्वानी की रहने वाली महिला ने 28 जनवरी को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति काफी शराब पीता है. घटना वाली रात को भी पति नशे में धुत था. पत्नी ने उसे ज्यादा शराब पीने से मना किया तो पति बौखला गया.

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं; 24 घंटे के भीतर अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की दर्दनाक मौत

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ अपनी पत्नी के कमरे में घुस गया और उस पर लाठी-डंडों और चाकुओं से जानलेवा हमला किया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोप है कि पति के दोस्तों ने भी पीड़िता के बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था. हालांकि इस वारदात के बाद से ही तीन आरोपी फरार चल रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  तहबाजारी के नाम पर व्यापारियों से बदसलूकी पर महापौर बाली का बड़ा एक्शन, ठेका निरस्त

चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी. हालांकि इसी बीच पुलिस को उनकी लोकेशन के बारे में जानकारी मिली है और पुलिस टीम ने पीड़िता के पति विष्णु कश्यप और दो साथी मनीष यादव एवं राजबहादुर को यूपी के बरेली से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक महिला अपने पति से काफी परेशान थी. पति की नशे की आदत के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 32 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति की मौत; प्रेमिका के साथ रुका था युवक, शक्तिवर्धक गोली लेने की बात आई सामने