हल्द्वानी : तेज रफ्तार स्कूटी ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौत

खबर शेयर करें -

स्कूूटी सवार तीन नाबालिगों ने अधेड़ को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ ने तीनों नाबालिगों को और स्कूटी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। तहरीर न मिलने पर पुलिस ने तीनों नाबालिगों को छोड़ दिया।

उधर हादसे के विरोध में बनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों ने थाने का घेराव किया।
वार्ड नंबर 32 साबरी मस्जिद इंदिरानगर निवासी शफीक अहमद (50) सोमवार रात करीब 11 बजे खाना खाकर घर के पास ही सड़क पर टहल रहे थे। तभी स्कूटी सवार तीन नाबालिगों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे शफीक की मौके पर ही मौत हो गई।
इस बीच लोगों की भीड़ जुट और स्कूटी सवारों को घेर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। स्कूटी कब्जे में लेने के साथ ही तीनों नाबालिगों को बनभूलपुरा थाने ले जाया गया।
उधर, गुस्साए लोगों ने बनभूलपुरा थाने का घेराव किया। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में बाहरी लोगों के साथ ही नाबालिग और बिना लाइसेंस के वाहन चलाए जा रहे हैं जिनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने ऐसे चालकों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: परिवार का सहारा बनने दिल्ली गई निशा की पति ने की हत्या; दूसरी शादी के 10 दिन के भीतर बेड में मिला शव

इधर मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन हुआ उग्र; ज्योति रौतेला ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, 40 घंटे से टंकी पर जारी है धरना
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की युवती की दिल्ली में संदिग्ध हत्या: शादी के 6 दिन बाद पति ने गला घोंटकर बेड में छिपाया शव