सितारगंज: हाईवे पर रफ्तार का कहर; PTM में जा रही मां और 7 साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत, दूसरी बेटी घायल; चालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -
सितारगंज (उधमसिंह नगर)। सितारगंज-किच्छा हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। सड़क किनारे खड़ी मां और उसकी दो मासूम बेटियों को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में मां और सात वर्षीय बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना करने वाली कार और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सड़क किनारे खड़ी मां-बेटियों को कार ने रौंदा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तरांचल कॉलोनी दड़हा निवासी 34 वर्षीय मीनू देवी पत्नी मुकेश कुमार अपनी सात वर्षीय बेटी अनिष्का और 10 वर्षीय बेटी राधिका के साथ स्कूल में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) में शामिल होने के लिए जा रही थीं।
जब वे हाईवे पर स्थित आरके ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार मीनू देवी और छोटी बेटी अनिष्का को काफी दूर तक घसीटती चली गई, जबकि बड़ी बेटी राधिका दूर छिटक जाने से मामूली रूप से घायल हो गई।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मां मीनू देवी और सात वर्षीय बेटी अनिष्का को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शक्तिफार्म चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मां और बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

कार चालक पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली अनियंत्रित कार को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर बेलगाम दौड़ते वाहनों और यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: नाबार्ड ने मोटाहल्दू सहकारी समिति को विकास कार्यों के लिए चुना; किसानों की आय दोगुनी करने को बनेगी DPR, बैठक में शाखा प्रबंधक को दी विदाई