हल्द्वानी आरटीओ पुलिस ने युवक को चाकू के साथ किया अरेस्ट किया , पत्नी की हत्या करने की था फिराक में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर के आरटीओ पुलिस ने एक आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी चाकू से अपनी पत्नी की हत्या करने की फिराक में था. पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

चौकी प्रभारी संजीत राठौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रेमपुर लोश्याली देवी कॉलोनी निवासी किशोरी लाल नाम का एक युवक चाकू लेकर घूम रहा है. युवक का अपने पत्नी से विवाद चल रहा है. युवक की पत्नी स्कूल में काम करती है, जहां युवक अपनी पत्नी को चाकू से मारने की फिराक में था.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर का सरकारी अस्पताल बना 'रेफर सेंटर', मरीजों की जेब पर पड़ रही दोहरी मार : अलका पाल

यह भी पढ़े 👉 युवक और बुजुर्ग ने जहर खाकर दी जान, बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया और उसके पास से एक चाकू बरामद किया. पूछताछ में युवक ने बताया आपसी विवाद के चलते वह पत्नी को हत्या करने की फिराक में था. चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके दो बच्चे भी हैं. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पुणे हादसे में जान गंवाने वाले बिंदुखत्ता के मास्टरशेफ मनीष का पार्थिव शरीर पहुंचा घर; चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, 'मां के लिए कूलर खरीदना' रह गया आखिरी वादा