हल्द्वानी: कैंची धाम आया सैन्य अफसर निर्वस्त्र मिला, पुलिस ने सेना को सौंपा..जहरखुरानी का अंदेशा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल में कैंची धाम घूमने आए एक सैन्य अधिकारी हल्द्वानी पुलिस को निर्वस्त्र हालत में मिले हैं। पुलिस उन्हें थाने ले आई और बाद में सेना को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर दिया।

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के कोटा में तैनात एक सैन्य अफसर अपने उस दोस्त के साथ हल्द्वानी आए थे, जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहता है। वे दोनों कैंची धाम के लिए निकले थे, लेकिन किसी कारणवश रास्ते में बिछड़ गए। सैन्य अफसर के दोस्त ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल

इसी बीच, 112 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति टीपी नगर क्षेत्र में निर्वस्त्र घूम रहा है। पुलिस उसे थाने ले आई। पूछताछ और जांच-पड़ताल में पता चला कि वह सेना में अफसर है और कोटा में तैनात है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

जहरखुरानी का अंदेशा

पुलिस के अनुसार, सैन्य अधिकारी बातचीत करने की स्थिति में नहीं थे। प्रथमदृष्टया यह मामला जहरखुरानी का प्रतीत हो रहा है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि सैन्य अफसर को सेना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल: रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत व 4 घायल; पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान

Ad