हल्द्वानी : दुकान से घर के लिए निकला स्कूटी सवार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, अस्पताल में मिला मृत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : दुकान से घर के लिए निकला स्कूटी सवार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पिता को उसके अस्पताल में होने की खबर मिली। जब पिता अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

मानपुर पश्चिम रामपुर रोड निवासी सूरज अधिकारी (25 वर्ष) टीपीनगर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर था। वह पिता दलीप, मां निर्मला, पत्नी रेनू, 12 साल की बेटी और छोटे भाई दीपक के साथ रहता था। सूरज के पिता दलीप ने बताया छोटा बेटा एसटीएच के बाहर ठेला लगाता है, जहां वह भी पत्नी के साथ बैठते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: कुमाऊं के पहले हाईटेक बस टर्मिनल निर्माण का रास्ता साफ; बाधक बन रहीं 48 दुकानों पर 27 जून को चलेगा बुलडोजर, आज मुनादी

बीती 14 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े सात बजे सूरज दुकान आया और कुछ देर बाद स्कूटी से घर के लिए निकल गया। रास्ते में उसके पास किसी का फोन आया और वह गाड़ी घुमाकर कहीं चला गया। फिर वह लौट कर नहीं आया। पुलिस ने फोन कर उसके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जून की सूखी मार: 12 जिलों में सामान्य से 35% कम बरसे बादल, संकट में धान-गन्ने की फसल; 29-30 जून तक मानसून आने की उम्मीद

दलीप का कहना है वह अस्पताल पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी। सिर, हाथ और कमर में चोटों के निशान थे और सूरज का मोबाइल भी गायब था। उन्होंने बेटे की हत्या का शक जाहिर किया है। हालांकि वह किसी पर सीधे आरोप नहीं लगा सके। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। दलीप अंतिम संस्कार के लिए बेटे के शव को पैतृक गांव रैगांव चम्पावत ले गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: देवरानी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना जेठानी और नाबालिग भतीजी के अश्लील वीडियो किए पोस्ट; कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Ad