हल्द्वानी : छात्र अपनी स्कूटी और किताबें जला घर से भागा, पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी के लापता पुत्र को आखिरकार नैनीताल पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है. निजी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9 का छात्र पिछले चार दिनों से लापता था. पुलिस ने छात्र को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है. छात्र ने दिल्ली भागने से पहले अपनी स्कूटी और किताबों को जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया था. इसके बाद छात लापता चल रहा था. छात्र की स्कूटी और किताबें गोरापड़ाव बाईपास के जंगल में जली हुई मिली थी. इसके बाद से पुलिस चिंतित थे.

यह भी पढ़ें 👉  मानव-वन्यजीव संघर्ष पर वन विभाग का कड़ा कदम: 13 गुलदारों और 3 भालुओं को मारने के आदेश जारी, एक दशक में 327 लोगों की जा चुकी है जान

हल्द्वानी के छात्र के लापता होने के मामले में आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और छात्र को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है. छात्र के पिता शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी हैं. 15 वर्षीय छात्र हल्द्वानी के एक निजी विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है और उनकी परीक्षाएं चल रही है. 20 मार्च को छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था.

पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि छात्र का पढ़ाई में मन नहीं है. जिस कारण घर वालों ने छात्र को डांटा था. डांट से नाराज छात्र घर से भागने का फैसला किया था. इसी दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी और किताबें जंगल में जला दी थीं. पुलिस ने कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज की मदद से गोरापड़ाव बाईपास के जंगल की ओर जाते हुए दिखने की पुष्टि की. जब पुलिस और परिजन जंगल के किनारे पहुंचे तो वहां स्कूटी और किताबें जली हुई मिलीं. पुलिस ने लगातार जांच जारी रखी और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल ट्रैकिंग और अन्य सुरागों के आधार पर छात्र को दिल्ली से बरामद किया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: मालदेवता में 233 मिमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रदेश भर में 111 मार्ग बंद

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि छात्र सुरक्षित है और परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई ने छात्र को सुरक्षित वापस लाने में सफलता दिलाई.परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के गल्ला मंडी चौक पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार
Ad