हल्द्वानी: घर के अंदर जमीन में ड्रम गाड़कर बेच रहे थे कच्ची शराब, पुलिस ने किया भंडाफोड़

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के मुखानी क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में छापा मारकर कच्ची शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को उस समय हैरानी हुई जब उन्होंने जमीन के नीचे गाड़े गए ड्रमों से भारी मात्रा में शराब बरामद की। इस मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


 

चारपाई के नीचे जमीन में छिपा रखी थी शराब

 

यह भी पढ़ें 👉  अपना वार्ड हो या पूरा शहर, जनता की पुकार पर दौड़े चले आते हैं गुरविंदर चंडोक!

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फतेहपुर गुजरौड़ा कंजर बस्ती में दो भाई लंबे समय से कच्ची शराब का कारोबार कर रहे हैं। इस पर शनिवार देर रात पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की। पुलिस ने जब घर के अंदर बने टिनशेड वाले कमरे में तलाशी ली, तो उन्हें चारपाई के नीचे जमीन में नीले रंग के दो ड्रम गड़े मिले। इन ड्रमों में करीब 250 पाउच कच्ची शराब छिपाई गई थी। पुलिस के आने की भनक लगते ही दोनों भाई दीवार फांदकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल: रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत व 4 घायल; पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान

 

दोनों पेशेवर अपराधी फरार, गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी

 

मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान अरुण आर्या और करन आर्या के रूप में हुई है। इन दोनों भाइयों पर पहले से ही आबकारी एक्ट के तहत 6 मुकदमे दर्ज हैं। नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बगैर मुखबिर के आखिर कैसे पहुंचेंगे अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ? आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिसिंग के बीच कमजोर पड़ता सूचना तंत्र! !
Ad