हरीश रावत : अबकी बार भाजपा तड़ीपार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर कांग्रेस ने हल्द्वानी में विजय संकल्प शंखनाद जनसभा आयोजित कर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंक दिया है. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा सहित कई दिग्गजों ने एक मंच पर आकर एकजुटता दिखाने का प्रयास किया. ये जनसभा हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में आयोजित की गई.

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ने जो 3200 सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा कर लिया तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि बीजेपी को सत्ता से बेदखल किया जाए. उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की रामलीला मैदान से कांग्रेस संकल्प ले रही है कि जब तक का भाजपा सत्ता से बेदखल नहीं होगी और उत्तराखंड भाजपा मुक्त नहीं होगा तब तक कांग्रेस चैन की सांस नहीं लेगी. इस दौरान हरीश रावत ने नारा देते हुए कहा कि ‘अबकी बार-भाजपा तड़ीपार’ होगा. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खनन प्रेमी बताया है.

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में फिर 'हरदा' का जलवा: प्रदेश में लौटते ही हरीश रावत की ताबड़तोड़ रैलियां; पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल बोले—'बातचीत से हल होंगे मतभेद'

यह भी पढ़े 👉 सातवां वेतनमान ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 17% से बढ़ाकर 28% प्रतिमाह दिए जाने का फैसला

हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी इन दिनों जो योजना तैयार कर रहे हैं. उस योजना को टाइप होते-होते आचार संहिता लग जाएगी. मुख्यमंत्री इन दिनों खूब उछल-कूद मचा रहे हैं. उनको लोक कल्याणकारी योजना बनाने का कोई दिलचस्पी नहीं है, उनकी दिलचस्पी केवल खनन को लेकर है. सीएम धामी नदियों और गधेरे में जेसीबी के माध्यम से जमकर खनन करवा रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: 30% सीटों पर संकट, मजबूत चेहरों की कमी और भारी हार के डर में उलझी कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज उत्तराखंड के लोग बड़ी उम्मीद से कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं. आज की ये जनसभा यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस 2022 में सरकार बनाने जा रही है. अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो उत्तराखंड की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा.