राजू अनेजा,जसपुर। यूपी, उत्तराखंड की सीमा पर गांव मलकंठपुर गढ़ी में बिजली के तारों की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे दफना दिया। वहीं अफसरों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दक्षिणी जसपुर वन रेंज पतरामपुर एवं यूपी का अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमायें आपस में सटी हुई हैं। यहां अक्सर हाथी आते-जाते रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे दक्षिणी जसपुर वन रेंज की कृपाचार्यपुर बीट से एक 35 वर्षीय नर हाथी कृपाचार्यपुर वन चौकी के पास बसे गांव मकोनिया निवासी गुरनाम पुत्र बलकार के खेत में घुस गया। वहां पर हाथी ने गन्ना खाया। इसके बाद हाथी मकोनिया गांव से सटे मलकंठपुर गांव निवासी परमजीत कौर पत्नी बलवेंदर सिंह के गेहूं के खेत में पहुंच गया। परमजीत कौर के खेत में बिजली के पोल खड़े थे। हाथी ने इनमें से एक पोल को गिरा दिया। इससे तार खेत की मेंड़ पर गिर गए। खेत से निकलते समय हाथी के पैर बिजली के तारों में उलझ गए। करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर वन संरक्षक मुरादाबाद रमेश चंद्रा, डीएफओ बिजनौर ज्ञान सिंह, एसडीओ अंशुमन मित्तल, वन क्षेत्राधिकारी अमानगढ़ अंकिता किशोर, पतरामपुर वन क्षेत्राधिकारी धर्मानंद सुनाल मौके पर पहुंचे। जांच और औपचारिकता पूरी करने के बाद हाथी के शव को कृपाचार्यपुर बीट के वन क्षेत्र में दफना दिया। पतरामपुर वन क्षेत्राधिकारी धर्मानंद सुनाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया नर हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। उसके शव को कृपाचार्यपुर बीट में दफनाया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लगेगा।
ताजा खबर
- चार साल बाद फूटने लगा जनता का गुस्सा !;पहले सड़क पर महिला ने उठाई थी आवाज, अब शिलापट्ट पर बल्ब फोड़ युवक ने विधायक पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
- भाजपा बिन्दुखत्ता मण्डल के 16 बूथ अध्यक्षों की घोषणा; जिला और मण्डल नेतृत्व की सहमति से सूची जारी
- मां, भाई और गर्भवती भाभी के कातिल की फांसी की सजा पर सुनवाई टली, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट
- टनकपुर से 5 जुलाई को शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा; सीएम पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
- बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर 2 के महाबिंदेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार सजेगा श्री बालाजी महाराज का ‘विशाल दिव्य दरबार’
- राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरापड़ाव के पास सड़क दुर्घटना; रोंग साइड से आ रहे केंटर ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
- कृषि विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में विधायक त्रिलोक चीमा की एंट्री ! सीएम धामी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
- पत्नी को पानी भरने भेजकर 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने खुद को मारी गोली, अवैध तमंचे की जांच में जुटी पुलिस
- बेतालघाट में बड़ा हादसा: मॉकड्रिल देखने आ रहा युवक कोसी नदी के तेज बहाव में बहा, SDRF ने निकाला शव, क्षेत्र में हड़कंप
- किच्छा में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रियंका वाड्रा की जेठानी के फार्म हाउस विवाद में कूदे विधायक तिलक राज बेहड़, पुलिस से झड़प के बाद गेट पर धरने पर बैठे, आत्मदाह की चेतावनी

