यहाँ पुलिस और लकड़ी तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से लकड़ी तस्कर हुआ घायल

During the encounter between police and wood smugglers here, a wood smuggler got injured after being shot by the police.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, बाजपुर। बाजपुर में केलाखेड़ा पुलिस और लकड़ी तस्कर के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से लकड़ी तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते नवंबर माह में गदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलात और लकड़ी तस्करों के फायरिंग मामले में आरोपी तस्कर फरार चल रहे थे। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे मुखबिर की सूचना पर केलाखेड़ा पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ लिया। जबकि एक तस्कर फायर करता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहार से पहले खाद्य विभाग का शिकंजा, चाय चूरी समेत तीन दुकानों पर छापा

पुलिस की गोली तस्कर के पैर लगी। जिससे तस्कर जसविंदर सिंह उर्फ छिन्दर निवासी मडैया हट्टू (केलाखेड़ा) घायल हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मुठभेड़ में लकड़ी तस्कर के पैर में गोली लगी है। तस्कर पुराने मामले में वांछित चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चीमा के गढ़ में चली एसआईआर की कैंची, 27 हजार वोट कटे—आखिर अब किस करवट बैठेगा काशीपुर?

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  बेकाबू रफ्तार ने छीनी एक और जिंदगी: बेरीपड़ाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्टोन क्रेशर चौकीदार की मौत, क्षेत्र में दहशत

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें