इस विद्यालय में हिंदू बच्चों को भी पढ़ाया जा रहा था कलमा, अभिभावको के कड़े विरोध पर प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

 राजू अनेजा, बाजपुर।बाजपुर क्षेत्र में शिक्षा के नाम पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। मुस्लिम बच्चों के साथ-साथ हिंदू बच्चों को भी कथित रूप से इस्लामिक शिक्षा पढ़ाए जाने के आरोप में पुलिस ने एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई ग्राम रामजीवनपुर निवासी एक अभिभावक की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है।

ग्राम रामजीवनपुर निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र भूप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सुल्तानपुरपट्टी के मोहल्ला आदर्शनगर स्थित आदर्श जनता मोंटेसरी स्कूल में बीते कई वर्षों से इस्लामिक शिक्षा के नाम पर कलमा आदि पढ़ाया जा रहा है। जबकि विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों में करीब 100 हिंदू और 80 मुस्लिम बच्चे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर सिडकुल: मल्टीनेशनल कंपनी के बाहर अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी; पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF ने टाला बड़ा हादसा

शिकायतकर्ता के अनुसार विद्यालय में चार हिंदू शिक्षिकाएं तथा अन्य मुस्लिम शिक्षिकाएं कार्यरत हैं, इसके बावजूद विद्यालय संचालक व प्रधानाचार्य गिरीश सैनी और अन्य शिक्षकों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को एक ही धार्मिक शिक्षा पढ़ाई जा रही थी। आरोप है कि इससे बच्चों को वास्तविक शिक्षा से भटकाया जा रहा है और उनकी धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भाजपा नेता को धार्मिक धमकी देने वाला महाराष्ट्र का ट्रक चालक पंतनगर से गिरफ्तार; एसएसपी बोले— शांति भंग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

अभिभावक का कहना है कि बच्चों को उनकी आस्था के विपरीत धार्मिक शिक्षा दिए जाने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के अन्य अभिभावकों में भी रोष व्याप्त है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रधानाचार्य गिरीश सैनी सहित अन्य के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। जांच के उपरांत तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर, मामला सामने आने के बाद से ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और शिक्षा संस्थानों में धार्मिक तटस्थता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: महिलाओं के अंतःवस्त्र चुराने वाला 'हाई-प्रोफाइल' चोर गिरफ्तार; कोरोना काल में विदेश से पढ़कर लौटा था आरोपी, अजीबोगरीब तर्क सुन पुलिस भी हैरान
Ad