38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा, 102 मेडल जीतकर रचा इतिहास

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेल में 102 मेडल जीतकर उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है. प्रदेश को पहली बार राष्ट्रीय खेल की मेजबानी का अवसर मिला था, प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से लेकर प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसे उत्कृष्ट हो.

इस बात पर विशेष ध्यान दिया था, जिसके कारण ऐतिहासिक आयोजन में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर चार चांद लगा दिये. प्रदेश में हुए 38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 24 गोल्ड मेडल 35 सिल्वर मेडल और 43 ब्रॉन्ज मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है.

उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार प्रदेश के खिलाड़ियों ने इतने मेडल जीते हैं और अंक तालिका में उत्तराखंड सातवें पायदान पर रहा है. जबकि 37 वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड का प्रदर्शन बेहद खराब था, इसीलिए अंक तालिका में 25 वें स्थान प्राप्त किया था. वही 38 वें राष्ट्रीय खेल के प्रारंभ होने से महीनों पहले ही प्रदेश सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों को निखारने के लिए बाहर से कोच मंगवाने के साथ-साथ उनकी डाइट और ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया था. 38 वें राष्ट्रीय खेल में एसएससीबी ने 67 गोल्ड मेडल, 26 सिल्वर मेडल और 27 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने नाम 120 मेडल कर लिये. 67 गोल्ड मेडल समेत 120 मेडल जीतकर एसएससीबी 38 वें राष्ट्रीय खेल में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली टीम बन गई है.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने दी 728 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को वित्तीय मंजूरी; हरिद्वार कुंभ 2027 और टिहरी विस्थापितों के लिए बड़ा बजट पास

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
उत्तराखंड राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में उत्तराखंड ने पहली बार शतक लगाने में कामयाबी हासिल हुईं हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां एक तरफ प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय खेल के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बेहतरीन मैदान और सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बरेली रोड हाईवे पर फिर खूनी खेल; तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत; तीन दिन में पांच लोगों ने गंवाई जान

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस कैसे अच्छी हो इसको लेकर भी सरकार की तरफ से काम किया गया, जिसका परिणाम यह रहा की पहली बार हमने 24 गोल्ड 35 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज मेडल के हासिल कर 102 मेडल जीतने का रिकॉर्ड बना दिया है. पिछले 37 वें राष्ट्रीय खेल हम 25 वें स्थान पर थे, इस बार हम 7 स्थान पर हैं. अगले राष्ट्रीय खेल में हम टॉप 5 में जगह बनाने का प्रयास करेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई: प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने महिला सशक्तिकरण की पेश की मिसाल; नई जिला कार्यकारिणी का हुआ ऐलान, गीता शुक्ला बनीं जिला अध्यक्ष