रुद्रपुर : खाना देने को लेकर उपजे विवाद के दौरान पति ने पत्नी की चाकू मार कर की हत्या

खबर शेयर करें -

गदरपुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है. रुद्रपुर के गदरपुर थाना क्षेत्र में खाना देने को लेकर हुए विवाद में पति शादाब ने अपनी पत्नी मुर्सलीन की चाकू मारकर हत्या कर दी थी.


घटना का विवरण

21 जून की शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि धीमरखेड़ा, गदरपुर निवासी शादाब ने अपनी पत्नी मुर्सलीन की चाकू मारकर हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू

मृतका के भाई इस्तकार (निवासी मीरापुर मीरगंज, रामपुर) ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. गदरपुर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी.

यह भी पढ़ें 👉  भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की रामनगर अस्पताल में मौत; तीन घंटे के सफर ने छिना इलाज का वक्त

गिरफ्तारी और खुलासा

पुलिस टीम ने आज आरोपी शादाब को मोतियापुर तिराहे से लगभग 300 मीटर आगे काशीपुर रोड पर बने विश्राम गृह के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है. 21 जून की शाम खाना देने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था, और आवेश में आकर उसने चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल हाईवे 309 पर बेकाबू स्कॉर्पियो और डंपर की भीषण भिड़ंत: शादी के चार महीने बाद ही उजड़ा सुहाग, पति की मौत, पत्नी हायर सेंटर रेफर

आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad