IAS आनंद बर्द्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, राधा रतूड़ी की जगह लेंगे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन को दी गई है। वह 1 अप्रैल से मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे। शासन की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। वह 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं,लंबे समय से उत्तराखंड में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; परिजनों में मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की तलाश

दरअसल,वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। शासन ने उससे पहले आनंदबर्द्धन को नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी है। उत्तराखंड की नौकरशाही में आनंद बर्द्धन वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह अपर मुख्य सचिव का पदभार देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में होगी 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 77वें वार्षिक अधिवेशन में 295.52 करोड़ का बजट पारित, उत्कृष्ट उत्पादकों को बांटे गए 6.50 लाख रुपये के पुरस्कार

राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए किया है आवेदन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है। मुख्य सूचना आयुक्त पद के चयन की प्रक्रिया गतिमान है। माना जा रहा है कि मुख्य सचिव का कार्यकाल समाप्त होने से पहले सरकार मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल
Ad