घर में सांप घुस जाए तो डरें नहीं, रसोई में रखा यह सामान छिड़क दें, तुरंत भाग जाएगा..

खबर शेयर करें -

सांप को दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में गिना जाता है। इनमें से कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं कि उनके काटने से कुछ मिनटों में ही इंसान की मृत्यु हो सकती है। इसी कारण जब लोग सांप देखते हैं, तो वे घबरा जाते हैं।

गर्मी और बरसात के मौसम में सांप अक्सर बाहर निकलते हैं और कई बार घरों में भी घुस आते हैं।

ऐसी स्थिति में कई लोग यह नहीं समझ पाते कि सांप को घर से बाहर कैसे निकाला जाए।

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी और बरसात के मौसम में सांप आमतौर पर डर के कारण बाहर आते हैं। वे भोजन की तलाश में घूमते हैं, क्योंकि चूहे, मेंढ़क और मछलियों की गंध उन्हें आकर्षित करती है। यदि आपके घर में इनमें से कोई एक चीज़ है, तो सांप घर में घुस सकता है। हालांकि, अगर आपके घर में सांप घुस जाए, तो घबराएं नहीं। कुछ विशेष सामग्री का उपयोग करके आप आसानी से सांप को घर से बाहर निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

सांप फिर कभी आपके घर में नहीं आएगा

सबसे पहले ध्यान रखें, घर के चारों ओर या अंदर कहीं भी लकड़ी, ईंट या पुराने सामान का ढेर न लगने पाए, क्योंकि सांप इन जगहों पर छिपना पसंद करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सांप ऐसे स्थानों पर रहना पसंद करते हैं, जहां वे आसानी से छिप सकते हैं और भोजन पा सकते हैं। यदि सभी प्रकार की सावधानियां बरतने के बावजूद कोई सांप घर में घुस आए, तो याद रखें, वह आपका शत्रु नहीं है, बल्कि वह आपको डरता है।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में काम करने वाले सांप विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सांप घर के किसी कोने में छिपा हो, तो रसोई में रखा कुछ सामान छिड़क देने से सांप बाहर निकलकर भाग जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

सांप तेज़ गंध से डरता है

सांप विशेषज्ञों के अनुसार, सांप तेज़ गंध सहन नहीं कर पाते और इस गंध से परेशान होकर वे तुरंत उस स्थान को छोड़ देते हैं। यदि आप उस स्थान पर नवरत्न तेल या कोई और तीव्र गंध वाला तेल छिड़क देते हैं, तो सांप असहज महसूस करेगा और भाग जाएगा।

इसके अलावा, फिनाइल, बेकिंग पाउडर, फॉर्मलिन और केरोसिन तेल का स्प्रे करने से भी सांप बिना किसी नुकसान के घर से बाहर निकल जाएगा। इन सभी सामग्री को पानी में मिला कर सांप के मौजूदगी वाले स्थान पर छिड़कने से वह जल्दी बाहर निकल जाएगा।

फिनाइल या हिट सांप का सबसे बड़ा शत्रु

फिनाइल जैसी तीव्र गंध वाली तरल को सीधे सांप पर स्प्रे नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे सांप को नुकसान हो सकता है। इसे केवल सांप की छिपने की जगह के आसपास छिड़कना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

आजकल लगभग हर घर में कीड़े-मकोड़े या मच्छर मारने के लिए लाल और काले हिट स्प्रे रखे जाते हैं। यदि कोई सांप घर में घुस जाए, तो आप सांप जहां छिपा हो, वहां के आसपास हिट या कोई और कीटनाशक स्प्रे कर सकते हैं। इसकी तीव्र गंध के कारण, सांप खुले स्थान पर आ जाएगा।

हालांकि, जब सांप बाहर निकले, तो उसे परेशान न करें, क्योंकि इससे वह हमला कर सकता है।

Ad