
राजू अनेजा, लालकुआं।सीबीएसई द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में इस बार लालकुआं की बेटी कशिश जोशी ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा दिया। बीएलएम एकेडमी, मोटाहल्दू की छात्रा कशिश ने 94% अंक हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का लोहा मनवाया है।
नगर के जाने-माने व्यापारी नेता संजय जोशी की पुत्री कशिश जोशी, जो वार्ड नंबर 2 गांधीनगर की निवासी हैं, ने विषयवार भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। हिंदी में 84, अंग्रेजी में 92, गणित में 68, सामाजिक विज्ञान में 93 और विज्ञान में 81 अंक प्राप्त कर उसने सफलता की नई मिसाल पेश की है।
कशिश की इस उपलब्धि से जहां परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं पूरे क्षेत्र में भी गर्व की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और कशिश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खास बात यह है कि कशिश का लक्ष्य आगे चलकर न्यायिक सेवा (ज्यूडिशियल) में जाने का है। अपनी इस सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
कशिश की यह कामयाबी न सिर्फ उसके परिवार बल्कि पूरे लालकुआं के लिए प्रेरणा बन गई है।

