उत्तराखंड में ज़हरीले साँपों का अवैध कारोबार पकड़ा गया, 86 कोबरा और रसल वाइपर बरामद

खबर शेयर करें -

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की के खंजरपुर क्षेत्र में ज़हरीले साँपों के एक अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। वन विभाग की टीम ने एक शिकायत के आधार पर यहाँ के एक गोदाम में छापा मारा और वहाँ से 86 ज़हरीले साँप बरामद किए। इनमें 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर शामिल हैं।


 

लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी चल रहा था धंधा

 

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल

वन विभाग को पीएफए ऑर्गेनाइजेशन से शिकायत मिली थी कि एक गोदाम में साँपों का अवैध कारोबार चल रहा है। जाँच में पता चला कि सर्प विष संग्रहण केंद्र के संचालक नितिन कुमार को दिसंबर 2022 में एक साल के लिए सशर्त अनुमति मिली थी, जो दिसंबर 2023 में ही खत्म हो चुकी थी। इसके बावजूद वह अवैध रूप से यह कारोबार चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बगैर मुखबिर के आखिर कैसे पहुंचेंगे अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ? आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिसिंग के बीच कमजोर पड़ता सूचना तंत्र! !

 

वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत होगी कड़ी कार्रवाई

 

छापेमारी के दौरान गोदाम का मालिक नितिन कुमार मौके पर नहीं मिला। उप प्रभागीय वन अधिकारी, रुड़की सुनील बलूनी ने बताया कि बरामद की गईं दोनों प्रजातियाँ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में संरक्षित हैं। टीम ने सभी साँपों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!
Ad