हल्द्वानी में पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर मंदिर में चोरी: ताले तोड़ नकदी उड़ा ले गए चोर, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी। शहर के व्यस्ततम मंगल पड़ाव चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित प्राचीन बेणीरामेश्वर शिव मंदिर में शनिवार रात चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर परिसर में रखी तिजोरी, दो अलमारियों और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब चार से पांच हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह जब मंदिर से जुड़े हेमचंद्र उप्रेती व अन्य श्रद्धालु पहुंचे, तब घटना का पता चला। पुलिस चौकी के इतने समीप हुई चोरी से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में गहरा आक्रोश है, तथा पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सूचना मिलते ही तड़के 6 बजे पहुंची पुलिस ने मंदिर प्रबंधन की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ रहा है और पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की पुरजोर मांग की है, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने शीघ्र ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें 👉  कृष्ण भक्ति में डूबा श्री दुर्गा मंदिर, राधा-कृष्ण की मनमोह झांकी ने बांधा ऐसा समां कि रातभर भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी से दूध बहने का वीडियो वायरल: मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़, चमत्कार की अफवाहों के बीच सामने आई मंदिर से दूध रिसने की हकीकत