लखनऊ में 40 क्षत्रिय विधायकों का जुटान, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल..सपा के कुछ बागी विधायक भी मौजूद

खबर शेयर करें -

लखनऊ: विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान राजधानी के एक होटल में भाजपा के तीन दर्जन से अधिक विधायकों के एक जुटान से सियासी माहौल गरमा गया है। सोमवार को हुए इस आयोजन में करीब 40 विधायक शामिल हुए, जिनमें से अधिकांश क्षत्रिय समुदाय से थे। इसमें सपा के कुछ बागी विधायक भी मौजूद थे।


 

बैठक में कौन-कौन शामिल हुए?

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने 'हिल से हाइटेक' की ओर बढ़ाया कदम, लॉन्च कीं पांच नई डिजिटल सेवाएं

यह बैठक कुंदरकी के विधायक ठाकुर रामवीर सिंह और एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें भाजपा विधायक अभिजीत सांगा और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित कई अन्य विधायक शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस जुटान में सपा से निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह भी मौजूद थे।


 

आयोजकों का स्पष्टीकरण और सियासी मायने

 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने पंचायत चुनाव में निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों को दी बधाई, जनता के विश्वास का बताया प्रमाण

आयोजकों और इसमें शामिल विधायकों ने इसे एक गैर-राजनीतिक कार्यक्रम बताया। कुछ ने इसे जीत की खुशी में जलपान तो कुछ ने विधायक रामवीर सिंह की पौत्री के जन्मदिन का आयोजन बताया।

हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को लेकर अटकलें तेज हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में क्षत्रिय समुदाय की कथित नाराजगी की खबरें आई थीं। इस जुटान को भविष्य की राजनीति में अपने हितों की अनदेखी न होने देने के लिए एक ‘इशारा’ माना जा रहा है। कार्यक्रम में ‘कुटुंब परिवार’ का बैनर भी लगा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ब्लॉक प्रमुख पद पर मंजू देवी निर्विरोध निर्वाचित