रुद्रपुर : सिडकुल क्षेत्र में पुलिस को हाईटेंशन लाइन के टावर से श्रमिक का शव फंदे से मिला लटका

खबर शेयर करें -

सिडकुल क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस को हाईटेंशन लाइन के टावर से एक श्रमिक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार हनुमान ढाल के पास किसी व्यक्ति ने बिजली के टावर फांसी लगाने की सूचना मिली। सिडकुल चौकी प्रभारी गणेश भट्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल से उतार दिया। वहीं मृतक की शिनाख्त जूनिया का माजरा थाना शहजादनगर जिला रामपुर यूपी निवासी 20 वर्षीय प्रेम पुत्र लेखराज के रूप में हुई। मृतक के तहेरे भाई ग्राम जूनिया निवासी महेंद्र सिंह पुत्र पूरन सिंह ने बताया कि प्रेम करीब तीन माह पूर्व अपने भाई विद्याराम के साथ ट्रांजिट कैंप स्थित किराये के घर में रहने आया था। वह सिडकुल की सिंडिकेट कंपनी में काम करता था। शुक्रवार रात खाना खाकर अपने भाई से घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज: 'वनाधिकार संगठन' ने चाय पर चर्चा कर बुलंद की आवाज, जल्द फैसले का किया आह्वान

चौकी प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का लग रहा है। टीम ने घटना के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मुआयना किया। श्रमिक यहां तक कैसे पहुंचा जांच कर रहे हैं। वह अपना मोबाइल घर पर छोड गया था। उधर,ख्पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ट्रैक पर रोज सजती थी नशे की महफिल, चीमा चौराहे पर हुआ दोस्ती का खूनी अंत; पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  14 अगस्त को हरिद्वार में होगा राज्यस्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम, अनुशासन समिति भी गठित